कोणीय त्वरण को घूर्णन करती हुई वस्तु के कोणीय वेग में परिवर्तन की समय दर के रूप में परिभाषित किया जाता है।
इसे $\alpha$ प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है और यह एक सदिश राशि है।
कोणीय त्वरण का $SI$ मात्रक $\text{rad/s}^2$ है और इसका विमीय सूत्र $[M^0 L^0 T^{-2}]$ है।
यदि घूर्णन अक्ष स्थिर है,तो कोणीय वेग सदिश $\vec{\omega}$ और कोणीय त्वरण सदिश $\vec{\alpha}$ की दिशा स्थिर रहती है। इस विशिष्ट स्थिति में,कोणीय त्वरण को एक अदिश राशि के रूप में माना जा सकता है।
गणितीय रूप से,$\alpha = \frac{d\omega}{dt}$। चूंकि कोणीय वेग $\omega = \frac{d\theta}{dt}$ होता है,इसलिए कोणीय त्वरण को कोणीय विस्थापन के द्वितीय अवकलज के रूप में व्यक्त किया जा सकता है:
$\alpha = \frac{d^2\theta}{dt^2}$।